ECI और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन

  • 25 Feb 2026

24 फरवरी, 2026 को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ECI और राज्य निर्वाचन आयुक्तों (SEC) के राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया।

  • यह बैठक 27 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित की गई (पिछला सम्मेलन 1999 में हुआ था)।
  • सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की।
  • इसमें चुनाव आयुक्तों, राज्य चुनाव आयुक्तों और सभी 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने भाग लिया।
  • इसका उद्देश्य निर्वाचन आयोग (ECI) और राज्य निर्वाचन आयोगों (SECs) के बीच समन्वय को मजबूत करना है।
  • चर्चा के मुख्य विषय चुनावी प्रक्रिया, लॉजिस्टिक प्रबंधन, EVM की पारदर्शिता और सुरक्षा विशेषताएं रहे।
  • सम्मेलन के दौरान ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी प्रदर्शन किया गया।