बकिंघम नहर के किनारे मैंग्रोव पुनर्स्थापन

  • 11 Mar 2026

हाल ही में तमिलनाडु में चेन्नई स्थित बकिंघम नहर के किनारे लगभग 20,000 मैंग्रोव पौधों का रोपण किया गया।

  • यह वनारोपण लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया।
  • परियोजना का उद्देश्य: तटीय पारिस्थितिक तंत्र की पुनर्स्थापन करना और उसे अधिक जलवायु सहिष्णु (Climate Resilience) बनाना।
  • मैंग्रोव प्राकृतिक जैविक अवरोध के रूप में कार्य करते हैं और चक्रवात और तटीय अपरदन जैसी आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • चेन्नई वन प्रभाग इस परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी है।
  • इस परियोजना के तहत जल के ज्वारीय प्रवाह को बनाए रखने के लिए “फिशबोन नहर प्रणाली” विकसित की गई है।