कृषि उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान 2025–26

  • 11 Mar 2026

10 मार्च, 2026 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 2025–26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किए।

मुख्य बिंदु

  • खरीफ और रबी दोनों मौसमों में खाद्यान्न उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान।
  • खरीफ खाद्यान्न उत्पादन अनुमान: 1,741.44 लाख मीट्रिक टन (LMT)।
  • रबी खाद्यान्न उत्पादन अनुमान: 1,745.13 LMT।
  • विगत पिछले वर्ष की तुलना में खरीफ उत्पादन में लगभग 46 LMT (2.8%) वृद्धि तथा रबी उत्पादन में लगभग 53 LMT (3.2%) वृद्धि।
  • यह अनुमान राज्यों से प्राप्त आँकड़े, रिमोट सेंसिंग, फसल मौसम निगरानी, फसल कटाई प्रयोग (CCEs) आदि स्रोतों पर आधारित हैं।
  • प्रमुख फसलें:
    • धान (Rice): खरीफ धान उत्पादन: 1,239.28 LMT तथा रबी धान उत्पादन: 167.20 LMT।
    • गेहूँ (Wheat): अनुमानित उत्पादन: 1,202.10 LMT। (विगत वर्ष: 1,179.45 LMT)
    • मक्का (Maize): खरीफ मक्का: 302.47 LMT एवं रबी मक्का: 159.03 LMT।
    • मोटा अनाज (Coarse Cereals): खरीफ उत्पादन: 425.89 LMT एवं रबी उत्पादन: 213.41 LMT।
    • मिलेट्स (श्री अन्न): खरीफ: 123.43 LMT एवं रबी: 30.98 LMT।
    • दलहन (Pulses): तूर (Tur): 34.55 LMT, चना (Gram): 117.92 LMT, मसूर (Lentil): 17.33 LMT।