नेटो का “कोल्ड रिस्पॉन्स” आर्कटिक सैन्य अभ्यास

  • 10 Mar 2026

9 मार्च, 2026 को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने आर्कटिक क्षेत्र में अपना द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास ‘कोल्ड रिस्पॉन्स’ (Cold Response) प्रारम्भ किया।

मुख्य बिंदु

  • इस अभ्यास में 14 देशों के लगभग 25,000 सैनिक भाग ले रहे हैं।
  • इसका उद्देश्य यूरोपीय आर्कटिक क्षेत्र में नेटो की रक्षा तत्परता को सुदृढ़ करना है।
  • यह सैन्य अभ्यास 9 से 19 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
  • यह अभ्यास मुख्यतः नॉर्वे और फिनलैंड के उत्तरी भागों में आयोजित किया जा रहा है।
  • दोनों देशों की सीमाएँ रूस से लगती हैं, जिससे इस क्षेत्र का भू-राजनीतिक महत्व बढ़ जाता है।
  • यह अभ्यास नेटो के आर्कटिक सेंट्री मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ध्रुवीय क्षेत्रों में नाटो की उपस्थिति मजबूत करना है।