राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान

  • 11 Mar 2026

9 मार्च, 2026 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान ने अपना 49वाँ स्थापना दिवस नई दिल्ली में मनाया।

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (NIHFW), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।
  • यह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण, अनुसंधान और क्षमता निर्माण पर केंद्रित है।
  • इस अवसर पर NIHFW के निदेशक डॉ. सुनील विलासराव गिट्टे ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    • रिपोर्ट में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अनुसंधान सहयोग की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।
  • इस अवसर पर विमोचित किए गए प्रकाशन: “धारणा” (Dharna), HPPI जर्नल (HPPI Journal), प्लेसमेंट सेल ब्रोशर (Placement Cell Brochure)