केटोजेनिक आहार से लाभ

  • 11 Mar 2026

मार्च 2026 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार उच्च वसा वाला केटोजेनिक आहार (Ketogenic Diet) उच्च रक्त शर्करा की स्थिति में व्यायाम के लाभों को बढ़ा सकता है।

मुख्य बिंदु

  • शोध परिणाम: अध्ययन में पाया गया कि केटोजेनिक आहार ने उच्च रक्त शर्करा वाले चूहों में रक्त शर्करा स्तर को सामान्य करने और व्यायाम प्रतिक्रिया सुधारने में मदद की।
    • उच्च रक्त शर्करा को हाइपरग्लाइसीमिया (Hyperglycemia) कहा जाता है।
  • यह व्यायाम के दौरान शरीर की ऑक्सीजन ग्रहण क्षमता (Oxygen Uptake) को कम कर सकता है।
  • केटोजेनिक आहार: यह आहार उच्च वसा (High Fat) और बहुत कम कार्बोहाइड्रेट (Very Low Carbohydrate) पर आधारित होता है।
  • इससे शरीर केटोसिस (Ketosis) नामक चयापचयी अवस्था में प्रवेश करता है, जिसमें ऊर्जा का मुख्य स्रोत ग्लूकोज के बजाय वसा (Fat) बन जाता है।
  • रक्त शर्करा में तीव्र सुधार: अध्ययन में पाया गया कि आहार परिवर्तन के एक सप्ताह के भीतर रक्त शर्करा सामान्य हो गई।
  • मांसपेशीय अनुकूलन: मांसपेशियों की संरचना में परिवर्तन देखा गया। उनमें अधिक ऑक्सीडेटिव गुण (Oxidative Properties) विकसित हुए।
  • स्लो-ट्विच मांसपेशी तंतु: आहार और नियमित व्यायाम के संयोजन से स्लो-ट्विच मांसपेशी तंतु (Slow-twitch Muscle Fibres) बढ़े।
  • बेहतर एरोबिक क्षमता: शरीर की एरोबिक फिटनेस (Aerobic Capacity) में सुधार देखा गया।