IOS सागर पहल के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ

  • 19 Mar 2026

16 मार्च, 2026 को भारतीय नौसेना ने इंडियन ओशन शिप (IOS) सागर पहल के द्वितीय संस्करण की शुरुआत की, जो हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग एवं सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: समुद्री साझेदारियों को मजबूत करना, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाना तथा हिंद महासागर के देशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना।
  • रणनीतिक दृष्टिकोण: यह सागर (SAGAR: Security and Growth for All in the Region) सिद्धांत पर आधारित है।
    • महासागर (MAHASAGAR: Mutual and Holistic Advancement for Security Across the Regions) पहल के अनुरूप है।
  • वैश्विक भागीदारी: हिंद महासागर क्षेत्र के 16 सदस्य देशों के नौसैनिक कर्मियों की भागीदारी।
  • IONS से संबंध: यह पहल फरवरी 2026 में भारत द्वारा इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम (IONS) की अध्यक्षता ग्रहण करने के तुरंत बाद आयोजित की जा रही है।
  • परिचालन सहभागिता कार्यक्रम: विदेशी नौसैनिक कर्मी भारतीय नौसेना के जहाजों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं साथ में समुद्री यात्रा करेंगे।
    • इससे अंतर-संचालनीयता (interoperability) तथा पेशेवर समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।
  • प्रशिक्षण चरण: कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में प्रारंभ।
    • इसमें नौकायन कौशल, नौसैनिक संचालन एवं समुद्री सुरक्षा अवधारणाएं शामिल हैं।
  • समुद्री तैनाती (Sea Deployment): संयुक्त नौकायन एवं समुद्र में परिचालन गतिविधियां।
    • वास्तविक समय में नौसैनिक अभियानों का व्यावहारिक अनुभव।
  • समुद्री संपर्क गतिविधियां: बंदरगाह यात्राएं एवं साझेदार नौसेनाओं के साथ संवाद।
    • सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान एवं समन्वय को प्रोत्साहन।
  • क्षेत्रीय प्रभाव: यह पहल पेशेवर संबंधों को सुदृढ़ करती है, आपसी विश्वास को बढ़ाती है तथा समुद्री चुनौतियों के प्रति सामूहिक प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाती है।