भारत एवं अल्जीरिया के मध्य संयुक्त आयोग की पहली बैठक

  • 07 May 2026

5 मई, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘भारत-अल्जीरिया संयुक्त आयोग’ (India–Algeria Joint Commission) की उद्घाटन बैठक के दौरान, दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की।

मुख्य बिंदु

  • सहयोग के क्षेत्र: दोनों पक्षों ने सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, चिकित्सा सहयोग और रक्षा उद्योग साझेदारी के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
  • कार्य-प्रणाली नियमों (Rules of Procedure) पर हस्ताक्षर: भारत और अल्जीरिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को लागू करने के लिए 'रूल्स ऑफ प्रोसीजर' पर हस्ताक्षर किए। इससे भविष्य की संयुक्त आयोग की गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित ढांचा तैयार होगा।
  • व्यापक सरकारी भागीदारी: भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सशस्त्र बलों, मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS), डीआरडीओ (DRDO), रक्षा उत्पादन विभाग, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल थे।
  • 2024 से रक्षा संबंधों में तेज़ी: रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2024 में रक्षा समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने के बाद से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में काफी विस्तार हुआ है।