शशि शेखर वेम्पति

  • 07 May 2026

6 मई, 2026 को केंद्र सरकार ने शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

  • कार्यकाल: वह कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर सेवा देंगे।
  • रिक्त पद की पूर्ति: यह पद प्रसून जोशी के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने इस पद को छोड़ दिया था।
  • अनुभव: वेम्पति इससे पहले 2017 से 2022 तक प्रसार भारती के सीईओ (CEO) के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • CBFC के बारे में: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) एक वैधानिक निकाय (Statutory Body) है, जो भारत में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए फिल्मों को प्रमाणित करने के लिए ज़िम्मेदार है।