केंद्र ने लॉन्च किया ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’

  • 07 May 2026

6 मई, 2026 को ‘नवाचार एवं समावेशिता: भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम प्रथाएं’ विषय पर आयोजित 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च किया।

  • एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली: इस पोर्टल का उद्देश्य एक ‘एपीआई-आधारित फेडेरेटेड आर्किटेक्चर’ (API-based Federated Architecture) के माध्यम से बिखरी हुई डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों को एक साथ जोड़ना है।
  • वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म: स्वस्थ भारत पोर्टल कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए एकल मंच के रूप में कार्य करता है, जिससे बार-बार डेटा एंट्री करने और अलग-अलग लॉगिन की ज़रूरत खत्म हो जाएगी।
  • ABDM और ABHA अनुपालन: यह पोर्टल आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अनुरूप है और मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड के सुरक्षित आदान-प्रदान के लिए 'आभा' (ABHA) आईडी के साथ एकीकरण का समर्थन करता है।
  • बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी: यह विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, हेल्थ रजिस्ट्रियों और डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को जोड़कर डेटा के सहज आदान-प्रदान (interoperability) में सुधार करता है।
  • दक्षता में वृद्धि: उम्मीद है कि इस प्लेटफॉर्म से बुनियादी ढांचे पर पड़ने वाला बोझ 20-30% कम होगा और बार-बार होने वाली डेटा एंट्री में 20-40% तक की कमी आएगी।
  • स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सहायता: यह पोर्टल सरल रिपोर्टिंग और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन टूल के माध्यम से आशा (ASHAs), एएनएम (ANMs), सीएचओ (CHOs) और चिकित्सा अधिकारियों को सहयोग प्रदान करेगा।
  • डेटा-संचालित शासन: स्वस्थ भारत पोर्टल का लक्ष्य भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में साक्ष्य-आधारित योजना, त्वरित निर्णय लेने और डेटा-संचालित शासन को मज़बूत करना है।