वाइस एडमिरल संजय वात्सायन

  • 11 May 2026

10 मई, 2026 को संजय वात्सायन को मुंबई मुख्यालय स्थित पश्चिमी नौसैनिक कमान (Western Naval Command) का अगला फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (FOC-in-C) नियुक्त किया गया।

  • रणनीतिक जिम्मेदारी: वे भारतीय नौसेना की सबसे महत्त्वपूर्ण रणनीतिक कमानों में से एक का नेतृत्व करेंगे, जो भारत के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र तथा अरब सागर की प्रमुख समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी है।
  • वर्तमान पद: वर्तमान में वाइस एडमिरल वात्सायन नौसेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of Naval Staff) के रूप में कार्यरत हैं।
  • विशेषज्ञता: वे गनरी एवं मिसाइल प्रणालियों (Gunnery and Missile Systems) के विशेषज्ञ हैं तथा वर्ष 1988 में भारतीय नौसेना में नियुक्त हुए थे।
  • सम्मान: वर्ष 2021 में उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक (Ati Vishisht Seva Medal) से सम्मानित किया गया था।