सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

  • 11 May 2026

10 मई, 2026 को सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, जो राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव का प्रतीक है।

  • राजनीतिक परिवर्तन: उनकी जीत के साथ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच लगभग छह दशकों से जारी सत्ता परिवर्तन का क्रम समाप्त हो गया।
  • शपथ ग्रहण: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • मंत्रिपरिषद का गठन: नई मंत्रिपरिषद के अंतर्गत 9 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।
  • बहुमत समर्थन: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ, जो बहुमत के लिए आवश्यक 118 के आंकड़े से अधिक है।
  • सबसे बड़ा दल: विधानसभा चुनाव में TVK सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, हालांकि प्रारंभिक रूप से उसे पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुआ था।
  • अन्य दलों का समर्थन: गठबंधन को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPI(M)] का भी समर्थन प्राप्त हुआ।