क्यू. मणिवन्नन

  • 11 May 2026

10 मई, 2026 को भारत में जन्मे मानवविज्ञानी (Anthropologist) क्यू. मणिवन्नन स्कॉटिश संसद के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।

  • स्कॉटिश ग्रीन्स का प्रतिनिधित्व: मणिवन्नन ने स्कॉटिश संसद चुनाव में स्कॉटिश ग्रीन्स (Scottish Greens) की ओर से एडिनबर्ग एवं लोथियंस ईस्ट क्षेत्रीय सूची सीट पर विजय प्राप्त की।
  • तमिलनाडु से संबंध: तमिलनाडु में जन्मे मणिवन्नन स्वयं को नॉन-बाइनरी ट्रांसजेंडर के रूप में पहचानते हैं तथा उन्होंने देखभाल, करुणा एवं समावेशन आधारित “काइंडर पॉलिटिक्स” के एजेंडे पर चुनाव अभियान चलाया।
  • चुनावी नियमों में बदलाव: स्कॉटलैंड के चुनावी नियमों में किए गए बदलावों के कारण यह संभव हुआ, जिसके तहत वैध वीज़ा पर रहने वाले विदेशी नागरिकों को, स्थायी निवास (Indefinite Leave to Remain) के बिना भी, चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई।
  • समावेशी लोकतंत्र का उदाहरण: स्कॉटिश ग्रीन्स के अनुसार यह जीत स्कॉटलैंड की समावेशी चुनावी व्यवस्था को दर्शाती है, जो देश में वैध रूप से रहने एवं कार्य करने वाले निवासियों को राजनीतिक भागीदारी का अवसर प्रदान करती है।