कुलजीत कौर मरहास

  • 11 May 2026

9 मई, 2026 को कुलजीत कौर मरहास ‘मेटियोरिटिकल सोसाइटी’ (Meteoritical Society) की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

  • वैज्ञानिक सम्मान: उन्हें वर्ष 2026 के लिए उल्कापिंड विज्ञान (Meteoritics), कॉस्मोकेमिस्ट्री तथा ग्रह विज्ञान (Planetary Science) में असाधारण योगदान के लिए फेलो चुना गया।
  • वर्तमान पद: प्रो. मरहास अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (Physical Research Laboratory- PRL) के ग्रह विज्ञान प्रभाग में प्रोफेसर हैं।
  • प्रतिष्ठित संस्था: वर्ष 1933 में स्थापित मेटियोरिटिकल सोसाइटी विश्व की सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थाओं में से एक है, जो उल्कापिंडों एवं ग्रह संबंधी पदार्थों के अध्ययन को समर्पित है।
  • विशेष उपलब्धि: सोसाइटी के 93 वर्षीय इतिहास में प्रो. मरहास यह सम्मान प्राप्त करने वाली केवल तीसरी भारतीय वैज्ञानिक हैं। इससे पूर्व यह सम्मान देवेंद्र लाल और जे.एन. गोस्वामी को मिला था।
  • अंतरराष्ट्रीय पहचान: वे अल्पजीवी रेडियोन्यूक्लाइड्स (Short-lived Radionuclides) तथा बाह्यग्रहीय पदार्थों में पाए जाने वाले स्थिर समस्थानिकों (Stable Isotopes) पर अग्रणी शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं।