नोबेल शांति पुरस्कार 2020

  • 10 Oct 2020

  • 9 अक्टूबर, 2020 को नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को नोबेल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित करने की घोषणा की।
  • क्यों दिया गया? भुखमरी से निपटने के प्रयासों, संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में शांति के लिए अपने योगदान के लिए और युद्ध और संघर्ष के हथियार के रूप में भूख के उपयोग को रोकने के लिए।
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम को यमन से लेकर उत्तर कोरिया तक लाखों लोगों को भुखमरी से उबारने के लिए सम्मानित किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र का विश्व खाद्य कार्यक्रम आपात स्थितियों युद्धों से लेकर नागरिक संघर्षों, प्राकृतिक आपदाओं और अकाल के समय खाद्य सहायता प्रदान करता है।
  • यह 12वीं बार है, जब संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी या व्यक्तित्व को शांति पुरस्कार दिया गया है।