अफगानिस्तान में सामुदायिक विकास परियोजना

  • 28 Nov 2020

24 नवंबर, 2020 को भारत ने अफगानिस्तान में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के चौथे चरण की शुरुआत की घोषणा की। इसके तहत 8 करोड़ डॉलर की 100 से अधिक परियोजनाएं चलाई जाएंगी।

महत्वत्वपूर्ण तथ्य: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वर्चुअल माध्यम से जिनेवा में आयोजित 2020 अफगानिस्तान सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की। दो दिन का यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र, अफगानिस्तान सरकार और फिनलैंड सरकार ने आयोजित किया है।

  • भारत ने हाल ही में शतूत बांध के निर्माण के लिए अफगानिस्तान के साथ समझौता किया है। इससे, काबुल शहर के बीस लाख निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
  • इससे पहले, भारत ने 202 किलोमीटर लम्बी फुल-ए-खुमरी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कराया, जिससे काबुल को बिजली उपलब्ध कराई गई है।
  • भारत, अफगानिस्तान में तीन अरब डॉलर से अधिक की विकास परियोजनाएं चला रहा है। अफगानिस्तान के सभी 34 प्रांतों में भारत ने 400 से अधिक परियोजनाएं चलाई हैं।