एशिया प्रशांत प्रसारण संघ

  • 17 Dec 2020

दिसंबर 2020 में प्रसार भारती के सीईओ, शशि शेखर वेम्पति को दुनिया के सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में से एक 'एशिया प्रशांत प्रसारण संघ' (Asia Pacific Broadcasting Union- ABU) के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

  • 'एशिया प्रशांत प्रसारण संघ' का गठन 1964 में 57 देशों और क्षेत्रों में 286 से अधिक सदस्यों के साथ प्रसारण संगठनों के एक पेशेवर संघ के रूप में किया गया था। इसका मुख्यालय कुआलालम्पुर में है।
  • ABU 'विश्व प्रसारण संघ' का सदस्य है और ब्रॉडकास्टरों के लिए फ्रीक्वेंसी बढ़ाने, संचालन और तकनीकी प्रसारण मानकों और प्रणालियों के सामंजस्य और प्रसारण समझौतों को अंतिम रूप देने जैसे मामलों पर अन्य क्षेत्रीय प्रसारण संघों के साथ मिलकर काम करता है।