राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना

  • 17 Dec 2020

( 16 December, 2020, , www.pib.gov.in )


16 दिसंबर, 2020 को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक समर्थित पहल 'राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना' (National Hydrology Project- NHP) की मध्यावधि समीक्षा की गई।

उद्देश्य: जल संसाधन सूचना के विस्तार, विश्वसनीयता और पहुंच में सुधार करना और भारत में लक्षित जल संसाधन प्रबंधन संस्थानों की क्षमता को मजबूत करना।

परियोजना की प्रगति: परियोजना के तहत, 'जल संसाधन डेटा का एक राष्ट्रव्यापी भंडार' स्थापित किया गया है।

  • NHP की शुरुआत के बाद से, वर्ष 2016 में मात्र 878 की तुलना में जल संसाधन सूचना प्रणाली में 12,273 सतही जल स्टेशनों की मैपिंग की जा चुकी है।
  • इसके अलावा, 4 साल के भीतर 70,525 भूजल स्टेशनों ने भी डेटा साझा करना शुरू कर दिया है।

अन्य तथ्य: राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना (NHP) की शुरुआत वर्ष 2016 में केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में की गई थी, जिसमें समस्त भारत की कार्यान्वयन एजेंसियों को 100% अनुदान के साथ 8 वर्ष की अवधि में 3680 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय का प्रावधान किया गया है।