एस्वातिनी के प्रधानमंत्री का निधन

  • 18 Dec 2020

13 दिसंबर, 2020 को अफ्रीकी देश एस्वातिनी के प्रधानमंत्री एम्ब्रोस मांडवुलो डलामिनी का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

  • एस्वातिनी अफ्रीका महादीप में एक भू-आबद्ध देश (Land- locked country) है। यह उत्तर-पूर्व में मोजाम्बिक द्वारा उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है।
  • आधिकारिक तौर पर 2018 में अफ्रीका के दक्षिणी भाग में स्थित इस देश का नाम बदलकर एस्वातिनी रखा गया, जो भारत में अपने पूर्व नाम ‘स्वाजीलैंड’ के नाम से अधिक जाना जाता है।
  • 2017 में विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार लगभग 1.2 मिलियन की आबादी वाले इस देश के लगभग 40% लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं।