हल्दीबाड़ी - चिल्हाटी रेल लिंक

  • 18 Dec 2020

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 17 दिसंबर, 2020 को आभासी द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के हल्दीबाड़ी और बांग्लादेश के चिल्हाटी के बीच एक रेलवे लिंक का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
  • महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष 1947 में विभाजन के बाद भारत और तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (1965 तक) जो अब बांग्लादेश बन चुका है, के बीच 7 रेल संपर्क लाइनें मौजूद थीं।
    • इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच 4 परिचालन रेल संपर्क लाइने हैं, जिनमें पेट्रापोल (भारत) - बेनापोल (बांग्लादेश), गेदे (भारत) - दर्शन (बांग्लादेश), सिंघाबाद (भारत) - रोहनापुर (बांग्लादेश), राधिकापुर (भारत) - बिरोल (बांग्लादेश) है।
    • हल्दीबाड़ी - चिल्हाटी रेल लिंक दोनों देशों के बीच पांचवी रेल संपर्क सेवा बन गई है। हल्दीबाड़ी - चिल्हाटी रेल संपर्क सेवा 1965 तक चालू थी, यह विभाजन के दौरान कोलकाता से सिलीगुड़ी तक ब्रॉड गेज मुख्य मार्ग का हिस्सा थी।
    • मई 2015 में रेलवे बोर्ड ने इस पूर्ववर्ती रेल लिंक को फिर से खोलने के लिए 2016-17 में हल्दीबाड़ी स्टेशन से चिल्हाटी बांग्लादेश तक 82.72 करोड़ रूपए की लागत से एक नई ब्राड गेज लाइन (3.5 किमी लंबाई) के निर्माण की मंजूरी दी थी।