लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन

  • 25 Jan 2021

लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का 22 जनवरी, 2021 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

  • चंचल अपने धार्मिक गीतों और भजनों के लिए जाने जाते थे। अपने करियर के एक बड़े हिस्से में लाइव इवेंट में परफॉर्म करने के अलावा, चंचल के गाने जैसे 'अवतार' फिल्म का 'चलो बुलावा आया है' और 'बॉबी' फिल्म का 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो' काफी लोकप्रिय हुए।
  • उन्होंने बॉबी के लिए 'सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का फिल्मफेयर पुरस्कार' भी जीता था।