कॉलेज छात्रों और राज्य साहित्यिक निकायों को मौद्रिक सहायता हेतु दो योजना

  • 15 Feb 2021

सम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 1 फरवरी, 2021 को कॉलेज छात्रों और राज्य के साहित्यिक निकायों को मौद्रिक सहायता प्रदान करने के लिए दो योजनाओं की शुरुआत की।

प्रज्ञान भारती योजना: इस योजना के तहत, 3,26,046 कॉलेज छात्रों को, प्रत्येक को पाठ्य पुस्तकें खरीदने के लिए 1,500 रुपए दिये गए, जबकि कुल 4 लाख पात्र छात्रों को मुफ्त में प्रवेश हेतु 161 करोड़ रुपए की प्रतिपूर्ति की गई।

भाषा गौरब (Bhasha Gourab) योजना: इस योजना के तहत राज्य सरकार ने 21 साहित्य सभाओं (साहित्यिक संस्थाएँ) को उनके कोष में योगदान के रूप मे कुल मिलाकर 43 करोड़ रुपए प्रदान किए।

  • इस योजना के तहत, 600 लेखकों को उनकी साहित्यिक गतिविधियों में मदद हेतु प्रत्येक को 50,000 रुपए दिये गए हैं।