11वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव

  • 15 Feb 2021

संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 14 फरवरी, 2021 को कूच बिहार, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार पैलेस में 11वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 11वें संस्करण का आयोजन 14 से 28 फरवरी, 2021 के बीच पश्चिम बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग और मुर्शिदाबाद में किया जा रहा है।

  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव ‘संस्कृति मंत्रालय’ का प्रमुख महोत्सव है।
  • सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों की सक्रिय सहभागिता के साथ वर्ष 2015 से आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, भारत की जीवंत संस्कृति को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
  • यह एक राज्य की लोक और जनजातीय कला, नृत्य, संगीत और खान-पान को अन्य राज्यों में प्रदर्शित करने में सहायक रहा है।
  • नवंबर 2015 से लेकर अब तक, विभिन्न राज्यों तथा शहरों जैसे दिल्ली, वाराणसी, बेंगलुरू, तवांग, गुजरात, कर्नाटक, टिहरी एवं मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 10 संस्करण आयोजित किए गए हैं।