गोवा को मत्स्य हब बनाने के लिए निवेश

  • 18 Feb 2021

केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने 7 फरवरी, 2021 को तटीय राज्य गोवा को देश का मत्स्य हब बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

महत्वपूर्ण तथ्य: केंद्र सरकार ने राज्य को पहले ही 41.47 करोड़ रुपये (उक्त राशि में से) मंजूर कर दिए हैं।

  • योजना में 30 फिश लैंडिंग जेट्टी या मछ्ली उतारने के लिए जेट्टी (fish landing jetties) का निर्माण शामिल है, ताकि मछुआरे अपनी नावों को अपने गांवों के पास लंगर डाल सकें। इन जेट्टी को सड़कों के निर्माण से मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
  • गोवा में पहले से ही नौ लैंडिंग जेट्टी हैं, जो मछली पकड़ने और पर्यटन के उद्देश्य से उपयोग किए जाते हैं।
  • गोवा में मछली प्रसंस्करण इकाइयों को भी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी, जो कच्चे माल के लिए पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और महाराष्ट्र पर निर्भर हैं।
  • मछुआरों को सरकार से संवाद करने में मदद के लिए केंद्र सरकार गोवा के 70 मछली पकड़ने वाले गांवों में से प्रत्येक के लिए 'सागर मित्र' भी नियुक्त करेगी।