श्री राम चन्‍द्र मिशन

  • 18 Feb 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 फरवरी, 2021 को ‘श्री राम चन्द्र मिशन’ के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

  • श्री राम चंद्र मिशन (Shri Ram Chandra Mission) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो दुनिया भर के इच्छुक साधकों को सहज मार्ग (हार्टफुलनेस मेडिटेशन) के माध्यम से आध्यात्मिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।
  • राज योग का एक रूप ‘सहज मार्ग’ (प्राकृतिक मार्ग) ध्यान के माध्यम से आंतरिक अनुभव पर आधारित एक आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसमें ध्यान, शुद्धि और प्रार्थना शामिल है।
  • इस मिशन की स्थापना 1945 में शाहजहांपुर के श्री राम चंद्र ने अपने आध्यात्मिक गुरु और मार्गदर्शक, फतेहगढ़ के श्री राम चंद्र के सम्मान में की थी।