बीज और पौध रोपण सामग्री पर उप मिशन

  • 18 Feb 2021

कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा किसान कल्याण योजना ‘बीज और पौध रोपण सामग्री पर उप मिशन’ (Sub-Mission on Seeds & Planting Materials) का कार्यान्वयन किया जा रहा है।

उद्देश्य: बीज ग्राम कार्यक्रम, ग्राम पंचायत स्तर पर बीज प्रसंस्करण सह बीज भंडारण गोदामों की स्थापना, राष्ट्रीय बीज भंडार, निजी क्षेत्र में बीज उत्पादन को प्रोत्साहन और गुणवत्ता नियंत्रण अवसंरचना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से देश में उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण बीजों का उत्पादन और आपूर्ति करना।

योजना के अंतर्गत 2014-15 से 2020-21 तक हासिल प्रमुख उपलब्धियां: बीज ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत, 4.29 लाख बीज ग्राम तैयार किए गए हैं, जहां 170.86 लाख किसानों को रियायती दरों पर 38.01 लाख क्विंटल जड़/ प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं।

  • स्थानीय स्तर पर दालों, तिलहन, चारा और हरित खाद फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने हेतु 2.61 लाख किसानों को 75% सब्सिडी दरों पर 1.05 लाख क्विंटल जड़/ प्रमाणित बीज वितरित किए गए हैं।
  • राष्ट्रीय बीज भंडार के अंतर्गत, सूखा, चक्रवात और बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं और अप्रत्याशित स्थितियों के दौरान दुबारा बुआई के लिए किसानों को अल्प और मध्यम फसल प्रजातियों के 17.01 लाख क्विंटल बीज रखे गए हैं।
  • देश में कुपोषण के उन्मूलन के क्रम में, विभिन्न फसलों (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, मसूर, सरसों, सोयाबीन, फूलगोभी, शकरकंद और अनार) की 71 जैव-सक्षम प्रजातियां (bio-fortified varieties) विकसित की गई हैं।
  • देश में किसानों को बीजों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से बहुलीकरण के लिए राज्यों को जैव-सक्षम प्रजातियों के प्रजनक बीज (breeder seeds) आवंटित किए गए हैं।