एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021

  • 24 Feb 2021

विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड-एसईआरबी (SERB) ने 11 फरवरी, 2021 को महिलाओं और बालिकाओं के अंतरराष्ट्रीय दिवस-2021 के अवसर पर विज्ञान में ‘एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021’ (SERB Women Excellence Award 2021) की घोषणा की।

  • महिलाओं और बालिकाओं के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों की चार युवा महिलाओं को ‘विज्ञान और अभियांत्रिकी’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।
  • विजेताओं में आईआईटी बॉम्बे की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शोभना कपूर, साइंटिस्ट बी नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ, मुंबई की डॉ. अंतरा बैनर्जी, साइंटिस्ट डी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी, हैदराबाद की डॉ. सोनू गांधी और आईआईटी जोधपुर, राजस्थान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रितु गुप्ता हैं।
  • पुरस्कार विजेताओं को अपने शोध विचारों को आगे बढ़ाने के लिए 3 साल की अवधि के लिए 15 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाता है।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक सांविधिक निकाय, विज्ञान और अभियांत्रिकी बोर्ड (एसईआरबी) द्वारा विज्ञान और अभियांत्रिकी के प्रमुख क्षेत्रों में बुनियादी अनुसंधान का समर्थन करने वाला यह पुरस्कारवर्ष 2013 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु की महिला वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है।