मांडू महोत्सव 2021

  • 06 Mar 2021

मध्य प्रदेश में धार जिले में ऐतिहासिक शहर मांडू में 13 से 15 फरवरी, 2021 तक तीन दिवसीय ‘मांडू महोत्सव 2021’ आयोजित किया गया। प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने मांडू महोत्सव का उद्घाटन किया।

  • महोत्सव में ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को साकार करने के लिए स्थानीय हस्त निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।
  • राज्य की संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने ‘डायनो एडवेंचर पार्क और जीवाश्म संग्रहालय’ का उद्घाटन भी किया।
  • डायनासोर पार्क देश का पहला आधुनिक जीवाश्म पार्क है, जिसमें 24 अंडे और डायनासोर के अन्य जीवाश्म हैं। पार्क, डायनासोर के जीवन से संबंधित जानकारी भी प्रदान करता है।