प्रधानमंत्री 'सेरावीक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरमेंट लीडरशिप अवॉर्ड' से सम्मानित

  • 08 Mar 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5 मार्च, 2021 को 'सेरावीक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरमेंट लीडरशिप अवॉर्ड' (CERAWeek Global Energy and Environment Leadership Award) से सम्मानित किया गया।

  • सेरावीक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड 2016 में स्थापित किया गया था। यह अवॉर्ड वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य पर नेतृत्व की प्रतिबद्धता तथा ऊर्जा पहुंच, सामर्थ्य और पर्यावरण प्रबंधन के लिए समाधान और नीतियों की पेशकश के लिए प्रदान किया जाता है।
  • CERAWeek की स्थापना 1983 में डॉ. डैनियल येरगिन ने की थी। इसे दुनिया का प्रमुख वार्षिक ऊर्जा मंच माना जाता है। यह 1983 से हर साल मार्च में ह्यूस्टन (अमेरिका) में आयोजित किया जाता है।
  • CERAWeek 2021 का आयोजन वर्चुअल माध्यम में 1 मार्च से 5 मार्च, 2021 तक किया गया।