छठा भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका महिला फोरम
- 18 Mar 2021
 
( 16 March, 2021, , www.pib.gov.in )
16 मार्च, 2021 को महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘छठी भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) महिला फोरम’ (Sixth India-Brazil-South Africa (IBSA) Women’s Forum) की बैठक आयोजित की गई।
महत्वपूर्ण तथ्य: फोरम द्वारा लैंगिक समानता वाली अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला गया, जिससे लिंग आधारित भेदभाव और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने में मदद मिलेगी।
- फोरम ने लैंगिक समानता को मजबूत करने के लिए महिलाओं की स्थिति में सुधार सुनिश्चित करने के लिए अपने विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
 - भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय सहयोग मंच एक अनूठा मंच है, जो तीन अलग-अलग महाद्वीपों से भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका, तीन बड़े लोकतंत्रों और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने का काम करता है।
 - सभी तीन देश बहुलवादी, बहु-सांस्कृतिक, बहु-जातीय, बहु-भाषी और बहु-धार्मिक राष्ट्र विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
 - आईबीएसए संवाद फोरम द्वारा रेखांकित सिद्धांत, नियम और मूल्यों में सहभागी लोकतंत्र, मानवाधिकारों का सम्मान, कानून का शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना शामिल है।
 - विशेषज्ञों और प्रशिक्षण के माध्यम से आईबीएसए पारंपरिक क्षेत्रों से परे ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ (South-South Cooperation) के लिए प्रयास करता है।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




