तंजानिया के राष्‍ट्रपति जॉन मागुफुली का निधन (

  • 18 Mar 2021

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली का 17 मार्च, 2021 को निधन हो गया है। वे 61 वर्ष के थे।

  • उप-राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने 14 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
  • उत्तर-पश्चिमी तंजानिया के छाटो शहर में वर्ष 1959 में जन्मे मागुफुली को वर्ष 2015 में पहली बार राष्ट्रपति चुना गया था। 2020 में वे दूसरी बार तंजानिया के राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • राष्ट्रपति चुने जाने से पहले ही तंजानिया की राजनीति में उन्हें उनकी नीतियों की वजह से 'बुलडोजर' के नाम से जाना जाता था।
  • इस अफ्रीकी देश के संविधान के अनुसार, उप-राष्ट्रपति हसन को नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी और वे जॉन मागुफुली के शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति का पद संभालेंगी। हसन इस पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।