सुप्रीम कोर्ट ने किया मिस्त्री को टाटा समूह का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का आदेश रद्द

  • 05 Apr 2021

सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च, 2021 को टाटा-मिस्त्री मामले में फैसला टाटा समूह के पक्ष में सुनाया। इस तरह देश में उद्योग जगत की इस सबसे चर्चित कानूनी लड़ाई का पटाक्षेप हो गया।

  • सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण- एनसीएलएटी के 18 दिसम्बर, 2019 के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें साइरस मिस्त्री को 'टाटा समूह' का दोबारा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश दिया गया था।
  • शापूरजी पालोनजी समूह की टाटा संस में 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है। पालोनजी मिस्त्री के बेटे साइरस मिस्त्री को 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन चार साल बाद 2016 में उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया था।