गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का निधन

  • 05 Apr 2021

3 अप्रैल, 2021 को गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का वाराणसी में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

  • 38 साल तक खेमका प्रेस में छपी प्रमुख पत्रिका 'कल्याण' के संपादक थे। उन्होंने पत्रिका के अप्रैल 2021 के अंक को अंतिम बार संपादित किया।
  • कुल मिलाकर उन्होंने पत्रिका के 38 वार्षिक विशेषांक और कल्याण के 460 सामान्य संस्करणों को संपादित किया है।
  • 'कल्याण' (हिंदी) और 'कल्याण-कल्पतरु' (अंग्रेजी) मासिक पत्रिकाएं हैं, जो जीवन की बेहतरी और सभी की भलाई के लिए समर्पित हैं। 'कल्याण' (हिंदी) पत्रिका 1927 से प्रकाशित हो रही है।
  • गीता प्रेस हिंदू धार्मिक ग्रंथों का दुनिया का सबसे बड़ा प्रकाशक है। इसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर शहर में स्थित है। इसकी स्थापना 1923 में हुई थी।