जिलेटिन छड़

  • 05 Apr 2021

फरवरी 2021 में उद्योगपति मुकेश अंबानी के निवास स्थान एंटीलिया के बाहर खड़े एक वाहन से 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद की गईं।

  • जिलेटिन की छड़ें सस्ते विस्फोटक पदार्थ हैं, जिनका उपयोग उद्योगों द्वारा खनन और निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए किया जाता है, जैसे कि भवन संरचनाओं, सड़कों, रेल और सुरंगों आदि के निर्माण में। इनका उपयोग डेटोनेटर के बिना नहीं किया जा सकता है। केवल लाइसेंस प्राप्त विस्फोटक निर्माता जिलेटिन छड़ों का निर्माण कर सकते हैं।
  • इसके निर्माण को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) द्वारा विनियमित किया जाता है, जिसे पहले विस्फोटक विभाग के रूप में जाना जाता था। 5 सितंबर, 1898 को इसकी स्थापना के बाद से, यह विस्फोटक, संपीडित गैस और पेट्रोलियम जैसे खतरनाक पदार्थों की सुरक्षा के लिए नोडल एजेंसी रही है। इन पदार्थों में जिलेटिन की छड़ें भी शामिल हैं।