भारत के पहले पर्यावरण मंत्री दिग्विजयसिंह झाला का निधन

  • 06 Apr 2021

भारत के पहले पर्यावरण मंत्री और वर्तमान में गुजरात के मोरबी जिले में वांकानेर के तत्कालीन रियासत के महाराजा दिग्विजयसिंह झाला का 3 अप्रैल, 2021 को वांकानेर में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

  • वे 1962 में पहली बार वांकानेर निर्वाचन क्षेत्र से एक विधायक के रूप में निर्वाचित हुए और 1967 में फिर से स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुने गए।
  • बाद में झाला कांग्रेस में शामिल हुए और 1979 में और फिर 1984 में सुरेंद्रनगर लोक सभा सीट से संसद के लिए चुने गए।
  • उन्होंने 1982-84 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कैबिनेट में देश के पहले पर्यावरण मंत्री के रूप में कार्य किया और अपने कार्यकाल के दौरान देश में कई राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों का निर्माण किया।