आहार क्रांति

  • 14 Apr 2021

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 14 अप्रैल, 2021 को पोषण हेतु जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित एक अभियान ‘आहार क्रांति’ (Aahaar Kranti) का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: 'आहार क्रांति' अभियान को भारत और दुनिया में बहुतायत में भूख और बीमारियों की गंभीर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार किया गया है।

  • अध्ययनों से पता चलता है कि भारत जितनी कैलोरी का उपभोग करता है,उससे दो गुना अधिक उर्जा उत्पादन करता है। हालांकि, देश में अभी भी कई कुपोषित हैं। इस अजीबो-गरीब हालात का मूल कारण पोषण संबंधी जागरूकता की कमी है।
  • इस अभियान में भारत के परम्परागत आहार का मूल्य और पौष्टिकता के बारे में लोगों को जागरूक करके इस समस्या का समाधान करने का प्रस्ताव किया गया है, ताकि स्थानीय फलों और सब्जियों की ताकत और संतुलित आहार के चमत्कारों का लाभ उठाया जा सके।
  • इसी को ध्यान में रखते हुए, 'आहार क्रांति' को ‘उत्तम आहार - उत्तम विचार या अच्छा आहार- अच्छी अनुभूति’ के आदर्श वाक्य के साथ लॉन्च किया गया है।
  • यह अभियान विज्ञान भारती (विभा), ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोक्रेट्स फोरम, विज्ञान प्रसार और प्रवासी भारतीय अकादमिक और वैज्ञानिक सम्पर्क (प्रभास) के सहयोग से शुरू किया गया है।