सुशील चन्द्रा 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

  • 14 Apr 2021

सुशील चन्द्रा ने 13 अप्रैल, 2021 को भारत के 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सुनील अरोड़ा का स्थान लिया है।

  • 1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी चन्द्रा 15 फरवरी, 2019 से निर्वाचन आयोग में निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।
  • वे 18 फरवरी, 2018 से परिसीमन आयोग के भी सदस्य हैं और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का काम देख रहे हैं। चंद्रा 2016 से 2019 तक केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष भी रहे हैं।
  • संविधान के अनुच्छेद 324 (2) के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्त को नियुक्त करने की शक्ति भारत के राष्ट्रपति के पास है।
  • चंद्रा से पहले, टी एस कृष्णमूर्ति चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त होने वाले अन्य आईआरएस अधिकारी थे। वे 2004 में 13वें मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए थे।