हैती में राजनीतिक अस्थिरता

  • 15 Apr 2021

हैती के प्रधानमंत्री जोसेफ जाउथ ने इस साल के आखिर में होने वाले संवैधानिक जनमत संग्रह और आम चुनाव की तैयारी से पहले 14 अप्रैल, 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे मार्च 2020 से प्रधानमंत्री के पद पर थे।

  • राष्ट्रपति जोवनेल मोइस ने क्लाउड जोसेफ को हैती के नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है।
  • ज्ञात हो कि कुछ समय से देश में हत्याओं और अपहरणों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
  • राष्ट्रपति के अनुसार देश की राजनीतिक और संस्थागत स्थिरता के लिए आवश्यक आम सहमति तक पहुंचने के उद्देश्य से चर्चा जारी रहेगी। हैती में 2015 के बाद से आठ प्रधानमंत्री सत्ता संभाल चुके हैं।
  • हैती देश हिसपनिओला द्वीप के पश्चिमी भाग में कैरिबियन में स्थित है। हिसपनिओला द्वीप के शेष भाग में डोमिनिकन गणराज्य है। हैती के उत्तरी ओर अटलांटिक महासागर और पश्चिम और दक्षिण में कैरेबियन सागर है। पूर्व में इसकी स्थलीय सीमा डोमिनिकन गणराज्य से लगती है।