कृषि मंत्रालय और माइक्रोसॉफ्ट के बीच एमओयू

  • 15 Apr 2021

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 14 अप्रैल, 2021 को छ: राज्यों के 100 गांवों में एक पायलट प्रोजेक्ट के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • माइक्रोसॉफ्ट फसलोपरांत प्रबंधन एवं वितरण सहित स्मार्ट एवं सुव्यवस्थित कृषि के लिए किसान इंटरफेस विकसित करेगा।
  • 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान व आंध्र प्रदेश के 10 जिलों में चयनित 100 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
  • इस प्रोजेक्ट से चयनित 100 गांवों में किसानों की बेहतरी के लिए विविध कार्य होंगे, जो उनकी आय बढ़ाएंगे। ये प्रोजेक्ट किसानों की आदान लागत (input costs) को कम करेगा व खेती में आसानी सुनिश्चित करेगा।