विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021

  • 29 Apr 2021

फ्रांस स्थित मीडिया निगरानी समूह एवं गैर- सरकारी संगठन ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (Reporters Without Borders) द्वारा 20 अप्रैल, 2021 को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021’ (World Press Freedom Index 2021) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: सूचकांक में 180 देशों में मीडिया की स्वतंत्रता के स्तर का आकलन किया जाता है।

  • सूचकांक में नॉर्वे लगातार पाँच वर्षों से शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। फिनलैंड दूसरे, स्वीडन तीसरे, डेनमार्क चौथे और कोस्टारिका पांचवें स्थान पर है।
  • सूचकांक में सबसे नीचे इरीट्रिया 180वें, उत्तर कोरिया 179वें, तुर्कमेनिस्तान 178वें तथा चीन 177वें स्थान पर है।
  • रिपोर्ट में 132 देशों को ‘बहुत खराब’, ‘ खराब’ या ‘समस्याग्रस्त’ के समूह में श्रेणीबद्ध किया गया है।

भारत की स्थिति: 180 देशों की सूची में भारत 142वें स्थान पर रहा है। भारत को ब्राजील, मैक्सिको और रूस के साथ ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है।

  • रिपोर्ट के अनुसार भारत, ठीक से अपना काम करने की कोशिश करने वाले पत्रकारों के लिए विश्व के सबसे खतरनाक देशों में से एक है।
  • भारत के पड़ोसी देशो में नेपाल 106वें, श्रीलंका 127वें, म्यांमार 140वें, पाकिस्तान 145वें और बांग्लादेश 152वें स्थान पर है।
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत वर्ष 2016 में 133वें, वर्ष 2017 में 136वें, वर्ष 2018 में 138वें, वर्ष 2019 में 140वें तथा वर्ष 2020 में 142वें स्थान पर रहा।