वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2021

  • 29 Apr 2021

विश्व आर्थिक मंच द्वारा 20 अप्रैल, 2021 को 'फोस्टरिंग इफेक्टिव एनर्जी ट्रांजिशन 2021' (Fostering Effective Energy Transition 2021) नामक रिपोर्ट के तहत ‘वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2021’ (Global Energy Transition Index 2021) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह सूचकांक 115 देशों को पर्यावरणीय स्थिरता, आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा जैसे तीन आयामों में उनके प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन करता है।

  • इस सूचकांक में स्वीडन पहले स्थान पर है। इसके बाद नॉर्वे दूसरे, डेनमार्क तीसरे, स्विट्जरलैंड चौथे, ऑस्ट्रिया पांचवें, फिनलैंड छठे, यूनाइटेड किंगडम सातवें, न्यूजीलैंड आठवें, फ्रांस नौवें और आइसलैंड दसवें स्थान पर रहे।
  • 115 देशों में से लगभग 92 ने अपने कुल स्कोर में बेहतर प्रदर्शन किया। यह वैश्विक ऊर्जा संक्रमण में एक सकारात्मक प्रगति दिखाता है।

भारत की स्थिति: भारत वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2021 में 87वें स्थान पर है। वर्ष 2020 में भारत 74वें स्थान पर था।

  • भारत सब्सिडी सुधारों के माध्यम से ऊर्जा बदलाव ला रहा है। दूसरी ओर, चीन निवेश और बुनियादी ढांचे के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। चीन और भारत, दोनों मिलकर वैश्विक ऊर्जा मांग का एक तिहाई हिस्सा रखते हैं।
  • वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2021 में भारत के पड़ोसी देशों में चीन 68वें, श्रीलंका 69वें, नेपाल 92वें और पाकिस्तान 104वें स्थान पर है।