प्रख्यात ओडिया और अंग्रेजी लेखक मनोज दास का निधन

  • 29 Apr 2021

प्रख्यात ओडिया और अंग्रेजी लेखक मनोज दास का 27 अप्रैल, 2021 को पुडुचेरी में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

  • 27 फरवरी, 1934 को बालासोर जिले के सांखारी गांव में जन्मे दास, श्री अरबिंदो की शिक्षाओं से प्रभावित थे और 1963 से उन्होंने पुडुचेरी के अरबिंदो आश्रम में रहने का फैसला किया था। वे श्री अरबिंदो अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य और श्री अरबिंदो के दर्शन को पढ़ा रहे थे।
  • दास को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2020 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इससे पहले उन्हें 2001 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • वे श्री अरबिंदो पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार (1972), ओडिशा साहित्य अकादमी पुरस्कार, साहित्य भारती पुरस्कार और 2000 में सरस्वती सम्मान के प्राप्तकर्ता भी हैं।