आरबीई के पूर्व गवर्नर मैदावोलू नरसिम्हम का निधन

  • 29 Apr 2021

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीई) के पूर्व गवर्नर मैदावोलू नरसिम्हम (Maidavolu Narasimham) का 20 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे।

  • वे ‘भारतीय बैंकिंग सुधारों के जनक’ (Father of Indian Banking Reforms) के रूप में प्रसिद्ध थे।
  • वे RBI के 13वें गवर्नर थे और उन्होंने 2 मई, 1977 से 30 नवंबर, 1977 तक कार्य किया।
  • नरसिम्हम रिजर्व बैंक कैडर से नियुक्त होने वाले पहले और अब तक के एकमात्र गवर्नर थे, जो आर्थिक विभाग में अनुसंधान अधिकारी के रूप में बैंक में शामिल हुए थे।
  • गवर्नर के रूप में नियुक्ति से पहले उन्होंने आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया।
  • RBI गवर्नर के रूप में अपने कार्यकाल के बाद, उन्होंने विश्व बैंक में भारत के कार्यकारी निदेशक और बाद में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कार्य किया था।
  • नरसिम्हम ने 'वित्तीय प्रणाली, 1991' और 'बैंकिंग क्षेत्र सुधार समिति, 1998’ सहित विभिन्न समितियों का नेतृत्व किया था। नरसिम्हम को वर्ष 2000 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।