सीटी मान

  • 01 May 2021

आरटी-पीसीआर परीक्षण में, रोगी से एकत्र किए गए स्वाब से आरएनए को निकाला जाता है। इसे डीएनए में परिवर्तित कर प्रवर्धित किया जाता है।

  • ‘प्रवर्धन’ आनुवंशिक सामग्री (इस मामले में, डीएनए) की कई प्रतियाँ बनाने की प्रक्रिया को संदर्भित करता है। यह वायरस की उपस्थिति का पता लगाने के लिए परीक्षण क्षमता में सुधार करता है। प्रवर्धन चक्रों की एक श्रृंखला के माध्यम से होता है - एक प्रति दो हो जाती है, दो चार हो जाती है।
  • सीटी मान (Ct value) को 'सायकल थ्रैशहोल्ड' (cycle threshold) कहा जाता है यानी व्यक्ति में संक्रमण का पता लगाने के लिए कितने चक्रों (cycles) की जरूरत पड़ी।
  • ICMR एडवाइजरी के अनुसार, कम Ct value, उच्च वायरल लोड को दर्शाता है, अर्थात वायरस को कम चक्रों के बाद ही देखा गया है।
  • Ct value 35 से कम होने पर एक मरीज को कोविड-पॉजिटिव माना जाता है। दूसरे शब्दों में, यदि वायरस का पता 35 चक्र या उससे पहले ही लग जाता है, तो मरीज को पॉजिटिव माना जाता है, जबकि 35 से ज्यादा Ct value वाले मरीज को निगेटिव माना जाता है।