म्यांमार संकट पर आसियान पहल

  • 01 May 2021

भारत सरकार ने 24 अप्रैल, 2021 को ‘म्यांमार संकट पर आसियान पहल’ (ASEAN's initiative to end Myanmar crisis) का स्वागत किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: आसियान (ASEAN) देशों ने म्यांमार संकट पर पांच सूत्रीय बयान जारी किया है।

  1. म्यांमार में हिंसा पर तत्काल रोक लगेगी और सभी दल अत्यंत संयम बरतेंगे।
  2. संबंधित सभी पक्षों के बीच रचनात्मक बातचीत से देश के लोगों के हितों में एक शांतिपूर्ण समाधान की तलाश शुरू होगी।
  3. आसियान अध्यक्ष के विशेष दूत आसियान के महासचिव की सहायता से संवाद प्रक्रिया की मध्यस्थता की सुविधा प्रदान करेंगे।
  4. आसियान म्यांमार को मानवीय सहायता प्रदान करेगा।
  5. विशेष दूत और प्रतिनिधिमंडल, संबंधित सभी पक्षों के साथ मुलाकात के लिए म्यांमार जाएंगे।
  • ज्ञात हो कि फरवरी 2021 में म्यांमार की सेना ने आंग सान सू की (Aung San Suu Kyi) के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त कर दिया था।
  • म्यांमार 10 देशों के समूह आसियान का सदस्य है। आसियान की स्थापना 1967 में हुई थी, इसका मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है।