नेल्सन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार 2021

  • 01 May 2021

हैदराबाद की सॉफ्टवेयर-इंजीनियर से सामाजिक उद्यमी बनी, रुमाना सिन्हा सहगल को अप्रैल 2021 में 'डिप्लोमैटिक मिशन ग्लोबल पीस' (Diplomatic Mission Global Peace) द्वारा प्रतिष्ठित 'नेल्सन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया है।

  • उन्हें विभिन्न सामग्रियों के पुनर्चक्रण और गैर-बायोडिग्रेडेबल (non-biodegradable) सामग्रियों के रचनात्मक उपयोग से नवीन और कार्यात्मक हरित उत्पादों को विकसित करने के उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
  • वे बिजनेस मिंट द्वारा 'सामाजिक उद्यमिता के लिए अंडर-50 बिजनेस लीडर राष्ट्रव्यापी पुरस्कार 2021' की प्राप्तकर्ता भी हैं। उन्होंने जनवरी 2021 में इन्फ्लुएंसर शिखर सम्मेलन में 'इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर ऑफ द इयर 2021' पुरस्कार भी प्राप्त किया।
  • उन्होंने महिला और बाल सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने काम के लिए रेक्स कर्मवीर चक्र (रजत) और ग्लोबल फेलोशिप पुरस्कार 2019 भी जीता है। उन्हें 'मिसेज यूनिवर्स सक्सेसफुल 2018' (Mrs Universe Successful 2018) का ताज भी पहनाया गया था।