74वें बाफ्टा पुरस्कार

  • 01 May 2021

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (British Academy of Film and Television Arts- BAFTA) ने 10-11 अप्रैल, 2021 को ‘74वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म (बाफ्टा) पुरस्कार 2021’ (74th edition of BAFTA Award 2021) की घोषणा की।

  • नोमैडलैंड ने 4 पुरस्कार जीते। भारत की नेटफ्लिक्स फिल्म, 'द व्हाइट टाइगर' को दो श्रेणियों 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' और ‘सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित पटकथा’ के फिल्म पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन यह पुरस्कार जीतने में विफल रही।

विजेताओं की सूची-

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: नोमैडलैंड
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: क्लो झाओ (नोमैडलैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: एंथनी हॉपकिंस (द फादर)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: फ्रांसेस मैकडरमंड (नोमैडलैंड)
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: डेनियल कालूया (जुडास एंड द ब्लैक मसीहा)
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यूं युह-जंग (मीनारी)
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: प्रॉमिसिंग यंग वुमन (एमरल्ड फेनेल)
  • सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित स्क्रीनप्ले: द फादर (क्रिस्टोफर हैम्पटन और फ्लोरियन ज़ेलर)
  • सर्वश्रेष्ठ लघु एनिमेशन: द आउल एंड द पुसीकैट (मोल हिल और लॉरा डनकाफ)
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म: द प्रेजेंट (फराह नबुलसी)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म: सोल (पीट डोक्टर और दाना मुर्रे)
  • सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र: माई ऑक्टोपस टीचर (पिप्पा एर्लिच, जेम्स रीड और क्रेग फोस्टर)
  • अंग्रेजी भाषा से इतर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: अनदर राउंड
  • सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग: रॉक्स (लुसी पारडी)
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन: नोमैडलैंड (जोशुआ जेम्स रिचर्ड्स)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: मा राइनीज ब्लैक बॉटम (एन रोथ)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन: साउंड ऑफ मेटल (मिकेल ई.जी. नीलसन)