चीन मंगल ग्रह पर रोवर उतारने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश
- 02 Jun 2021
 
चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) के अनुसार 15 मई, 2021 को उसका रोवर 'झू रोंग' (Zhu Rong) मंगल के दक्षिणी भाग में यूटोपिया मैदान में पूर्व-चयनित लैंडिंग क्षेत्र में सफलतापूर्वक उतर गया, जिससे चीन अमेरिका के बाद रोवर को लाल ग्रह की सतह पर भेजने वाला दूसरा देश बन गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह सात महीने की अंतरिक्ष यात्रा और तीन महीने कक्षा में रहने के बाद मंगल के उत्तरी गोलार्ध में एक बड़े मैदान यूटोपिया प्लैनिटिया पर उतरा।
- झू रोंग के अलावा, मंगल पर दो अन्य परिचालन रोवर 'क्यूरोसिटी' (Curiosity)और पर्सीवेरेंस (Perseverance) हैं। ये दोनों नासा द्वारा संचालित हैं।
 - झू रोंग मंगल ग्रह के लिए चीन के पहले अंतरिक्ष यान तियानवेन -1का हिस्सा है, जिसे जुलाई 2020में तीन भागों - ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर के साथ लॉन्च किया गया था।
 - तियानवेन-1 उन तीन अंतरराष्ट्रीय मंगल मिशनों में से एक है, जिसे 2020 के मध्य में लॉन्च किया गया था। तियानवेन-1 के अलावा नासा के पर्सीवेरेंस रोवर, जो फरवरी 2021 में मंगल पर उतरा और संयुक्त अरब अमीरात का होप प्रोब, ने भी कक्षा से ग्रह का अध्ययन करने के लिए फरवरी में मंगल की कक्षा में प्रवेश किया है।
 - 'झू रोंग' का नाम चीन के एक प्राचीन अग्नि देवता के नाम पर रखा गया है।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




