माउंट न्यारागोंग

  • 02 Jun 2021

22 मई, 2021 कांगो के ‘माउंट न्यारागोंगो’ (Mount Nyiragongo) ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, जिससे 30 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही दहशत में हजारों लोगों अपने घरों से पलायन कर गए।

  • माउंट न्यारागोंगो, अल्बर्टिन रिफ्ट (Albertine Rift) से जुड़े हुए विरुंगा पर्वत में 3,470 मीटर की ऊंचाई का एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • यह ज्वालामुखी, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में विरुंगा राष्ट्रीय उद्यान के भीतर है। इस ज्वालामुखी का मुख्य क्रेटर लगभग दो किलोमीटर चौड़ा है और इसमें लावा झील शामिल है।
  • न्यारागोंगो और इसके निकटवर्ती ‘न्यामुरागिरा’ (Nyamuragira), संयुक्त रूप से अफ्रीका में होने वाले 40% ऐतिहासिक ज्वालामुखी विस्फोटों के लिए जिम्मेदार हैं।
  • वर्ष 2002 में न्यारागोंगो के अंतिम विस्फोट में 250 लोग मारे गए और 120,000 बेघर हो गए थे।