झलक पुरस्कार 2021

  • 02 Jun 2021

युगांडा की लेखिका ‘जेनिफर नानसुबुगा मकुंबी’ को उनके उपन्यास 'द फर्स्ट वुमन' (The First Woman) और ब्रिटिश लेखिका ‘पैट्रिस लॉरेंस’ को उनके युवा वयस्क कथा साहित्य 'एट पीसेज ऑफ सिल्वा' (Eight Pieces of Silva) के लिए 'झलक पुरस्कार 2021' प्रदान किया गया है।

  • 2020 में प्रकाशित ‘द फर्स्ट वूमन’ युगांडा के एक गांव में पली-बढ़ी एक युवा लड़की किराबो पर केंद्रित है।
  • झलक पुरस्कार लेखक निकेश शुक्ला, सनी सिंह और मीडिया डायवर्सिफाइड द्वारा स्थापित किया गया है। यह पहली बार 2017 में दिया गया था।
  • झलक पुरस्कार ब्रिटिश या ब्रिटेन-निवासी अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक जाति के लेखकों को दिया जाने वाला एक वार्षिक साहित्यिक पुरस्कार है। इसमें 1,000 पाउंड की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।